रोहित रेड्डी ने जानिये क्यों दिया नाराज पत्‍नी को फूल

मुंबई, रोहित रेड्डी ने अपनी पत्‍नी अनीता हसनंदानी को फूल देकर मनाया है। अनीता हसनंदान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। इस तस्‍वीर में वह हाथों में फूल लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में शायरी के अंदाज में बताया कि उनके पति से भूल हुई थी, जिस वजह से उन्होंने उन्हें फूल दिए और मनाया। हालांकि रोहित अकेले ऐसे पति नहीं हैं, जो अपनी पत्नी को फूल देकर मनाते हैं। दरअसल, प्यार को इजहार करने से लेकर किसी भी स्पेशल मौके पर महिलाओं को अक्सर फूल दिए जाते हैं, क्योंकि ये उन्हें काफी पसंद आते हैं। खासतौर से गुलाब के फूल के तो हर कलर के साथ अलग मीनिंग जोड़ा जाता है, जिसके अनुसार कपल्स अपने इमोशन्स जाहिर करने के लिए इन्हें चुनते हैं। फूल भले ही कुछ दिन में मुरझा जाते हैं, लेकिन इनका रोमांटिक इफेक्ट हमेशा के लिए रहता है। यही वजह है कि इन्हें ओल्ड फैशन नहीं बल्कि प्यार जाहिर करने का टाइमलेस तरीका माना जाता है। कई बार मेल्स ये कहते दिख जाते हैं कि फूल लेने से अच्छा है कि कोई प्रैक्टिकल गिफ्ट दो। लेकिन सच तो ये है कि प्रैक्टिकल गिफ्ट से अपने इमोशन्स को जाहिर कर पाना और सामने वाले का उन्हें महसूस कर पाना मुश्किल होता है। वहीं फूल को व्यक्ति जब चुनता है, तो उसमें पूरी तरह से सिर्फ और सिर्फ इमोशन्स इन्वॉल्व होते हैं। कोई गिफ्ट सरप्राइज एलिमेंट में भले ही सक्सेसफुल न हो सके, लेकिन फूल इस काम में कभी फेल नहीं होते। बता दें कि गर्लफ्रेंड या वाइफ फूलों की यह खासियत भी उन्हें फीमेल्स का फेवरिट बनाती हैं, तभी तो वह इन्हें कभी रिजेक्ट नहीं करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *