सुपर हीरो शक्तिमान पर तीन पार्ट में बनाई जायेगी फिल्म

मुंबई, बच्चों का पंसदीदा भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान हमेशा से काफी लोकप्रिय रहा है।90 के दशक में इस शो ने बच्चों के बीच ऐसी पैठ जमा ली थी कि हर कोई सीरियल का दीवाना बन गया था।लॉकडाउन के समय शक्तिमान को फिर शुरू किया गया, दर्शकों का खूब भरपूर प्यार मिला।इस देखकर मेकर्स अब कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। शक्तिमान को फिर से लाने की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं।खुद मुकेश खन्ना ने बताया है कि वे इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है,वहां फैंस को काफी उत्साहित कर सकती है।बताया जा रहा है कि शक्तिमान पर अब फिल्म बनाई जाएगी। जैसे अवेंजर्स को अलग-अलग पार्ट में रिलीज किया जाता है, कुछ उसी अंदाज में शक्तिमान को भी बनाने की तैयारी है। चर्चा ये है कि इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाया जाएगा और शक्तिमान के शुरुआत से लेकर अंत के सफर को दिखाया जाएगा।
इस बारे में मेकर्स का कहना है कि ये कृष और रावन से भी बड़ी फिल्म होगी।शक्तिमान को सबसे बड़ा सुपरहीरो बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट भी बड़ा होगा और रिलीज भी बड़े लेवल पर किया जाएगा। इस बारे में मुकेश खन्ना कहते हैं, ये किसी सपने से कम नहीं है।इस फिल्म के लिए हम किसी बड़े चेहरे की तलाश कर रहे हैं। जब तक वहां फाइनल नहीं हो जाता, हम किसी भी तरह की घोषणा नहीं करने वाले है। खबरों के मुताबिक शक्तिमान फिल्म के पहले पार्ट को 2021 में रिलीज किया जा सकता है।फिल्म को बच्चों के इर्द-गिर्द रखा जाएगा और अच्छाई की बुराई पर जीत होती है वाली थीम ही बरकरार रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *