पूनम पांडेय ने सैम बॉम्बे को दी माफी, दोनों में हुआ पैचअप

मुंबई,अभिनेत्री पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्‍ब की कहानी में ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, हनीमून के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था। लेकिन, अब दोनों का पैचअप हो गया है। पूनम और सैम दोनों ने ही विडियो के माध्‍यम से सफाई दी है। इस वीडियो में पूनम ने अपनी पति से कहा कि मुझे आपको कुछ बताना है वो ये है कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, आपको छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। जिस पर सैम ने जवाब दिया कि मैं भी आपसे ये कहना चाहता हूं कि मैं आपके बिना नहीं रह सकता हूं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। वहीं वीडियो में जब सैम ने कहा कि मैं अपनी पत्नी की पूजा करता हूं और उसकी आंखे और मुस्कुराहट इस दुनिया में सबसे खूबसूरत है। यही नहीं वो इस धरती की सबसे खूबसूरत इंसान भी है। ये सुनकर पूनम पांडे की आंखें नम दिखीं। वहीं, सैम ने कहा कि हम दोनों ही बेहद दुखी हैं, हम दोनों के बीच में कुछ हुआ और ये बात मीडिया के जरिए पब्लिक में आ गई।
पूनम पांडे के पति सैम का कहना है कि ये दुखद है और हमें इससे डील करना होगा। इसके साथ ही ये स्वीकार करना होगा कि ये सब गुस्से में हुआ था। बता दें कि पूनम के पति सैम अहमद बॉम्‍बे पेशे से फिल्‍म डायरेक्‍टर हैं। पूनम और सैम ने लॉकडाउन के दौरान ही जुलाई में सगाई की थी और इसके बाद 1 सितंबर को दोनों ने शादी की। लेकिन, दोनों की शादीशुदा जिंदगी बीते काफी दिनों से जबरदस्त विवादों में है। दरअसल, शादी के बाद हनीमून के दौरान ही पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करवा दिया। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्होंने एफआईआर वापस लेली लेकिन मीडिया के सामने पति द्वारा मारपीट किए जाने और उनकी वीडियोज बेच कर पैसे कमाने जैसे आरोप लगा डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *