भोपाल में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 329 नए केस आये

भोपाल, राजधानी भोपाल में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना के 329 नए मरीज मिले हैं, जो अब तक राजधानी में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा है। वहीं सेंट्रल जेल के पास स्थित महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस और रिसर्च में कोविड-19 के इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। इस अस्पताल में कोविड -19 के इलाज के लिए 60 बिस्तरों का एक वार्ड बनाया गया है। जहां कोरोना से संक्रमित लोगों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। अस्पताल में एक कोविड लैब भी बनाई गई है। जिसमें कोरोना से संबंधित सारी जांचें की जाएंगी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस और रिसर्च में कोविड-19 के इलाज की सुविधा शुरू की गई है।
राजधानी में मंगलवार कोजहांगीराबाद क्षेत्र से 3 मरीज मिले हैं। वहीं पुलिस अकादमी ऑफिस जहांगीराबाद से 2, टीटीनगर थाने से एक जवान, खजूरी थाने से 1, पिपलानी थाने से 1, एम्स से 1, एमपीईबी कालोनी से 4, सीआरपीएफ बंगरसिया से 6, ईएमई सेंटर से 1, प्रोफेसर कालोनी से 2, अरेरा कालोनी से एक ही परिवार के 3 लोग,आकृति इको सिटी से 3, शिवाजी नगर से एक ही परिवार के 3, एसबीआई हेड ब्रांच से 2, शाहपुरा से 4, नयापुरा से 4,कस्तूरबा नगर से एक ही परिवार के 4, सुनहरीबाग टीटीनगर से 4, विष्णु हाइट्स से 5 और बस स्टेशन बैरागढ़ से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला है।
पांच लाख से अधिक लोग हो चुके हैं संक्रमित
उधर, भोपाल में सात हजार 976 लोगों पर किए गए एंटीबॉडी सर्वे (सीरो सर्विलांस) में 18 फीसदी लोगों में कोरोना से लडऩे वाली एंटीबॉडी मिली है। सर्वे के तहत सात सितंबर से 21 सितंबर के बीच शहर के सभी 85 वार्डों से लोगों के खून के लिए सैंपल लेकर जीएमसी की वायरोलॉजी लैब में एंटीबॉडी की जांच कराई गई थी। 18 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाए जाने के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि भोपाल की करीब 28 लाख की आबादी में पांच लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके होंगे। बता दें कि वायरस के संक्रमण के बाद उससे लडऩे के लिए शरीर में एंटीबॉडी बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *