उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए

नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उपराष्ट्रपति ने मंगलवार सुबह नियमित कोविड -19 जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। नायडू की उम्र 71 साल है। उनकी पत्नी उषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं।
गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट भी 2 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *