इंडिगो और गोएयर इसी 1 अक्टूबर से दिल्ली में टर्निमल 2 पर शिफ्ट कर रही कुछ फ्लाइट्स

मुंबई, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर किफायती विमान कंपनी इंडिगो और गोएयर अपने ऑपरेशन को टर्निमल 2 (पर शिफ्ट करने जा रही है। यह बदलाव 1 अक्टूबर से होगा। इस बारे में इंडिगो और गोएयर ने ट्वीट कर जानकारी दी है। मार्केट शेयर के मामले में देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो अपने ऑपरेशन का कुछ हिस्सा टी2 पर शिफ्ट करेगी। वहीं गोएयर अपने सभी विमानों का संचालन अब टी2 से ही करेगी।इंडिगो ने इस संबंध में एक ट्वीट में लिखा ‎कि फ्लाइट नंबर्स 6ई 2000 से 6ई 2999 तक का संचालन दिल्ली में टर्मिनल 2 से होगा। यह संचालन 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इंडिगो के अलावा गोएयर ने भी इस बारे में एक ट्वीट किया। गोएयर ने लिखा ‎कि गोएयर पैसेंजर्स के लिए महत्वपूर्ण सूचना दिल्ली से चलने वाली सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स 1 अक्टूबरसे टर्मिनल 2 से उड़ान भरेंगी। कृपया ट्रैवल करने से पहले अपने फ्लाइट और टर्मिनल के बारे में जानकारी ले लें। 1 अक्टूबर से टर्मिनल 2 से उड़ान भरेंगी सितंबर से इंडिगो और स्पाइसजेट लिमिटेड टर्मिनल 3 से ऑपरेट कर रहीं थी। इन दोनों कंपनियों के पास डोमेस्टिक मार्केट शेयर का करीब दो तिहाई हिस्सा है। टर्मिनल पर कैपेसिटी बढ़ाने के लिए काम चल रहा था। जेट एयरवेज की ट्रैफिक को जब दोबारा एलोकेट किया गया था, तब से ​टर्मिनल 2 पर ट्रैफिक बढ़ गई थी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट को देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाता है। ऐसे में डायल भी लगातार इस कोशिश में है कि यहां पर पैसेंजर्स के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *