मुंबई, सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को लगातार छठे दिन डीजल की कीमत में कटौती की है। पेट्रोल के दाम में भी 3 दिन बाद मामूली राहत मिली है। पेट्रोल की कीमत में 7 से 9 पैसे तक की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम 13-15 पैसे तक घट गए हैं। कल पेट्रोल के दाम स्थिर थे, लेकिन डीजल के दाम में 15 पैसे तक की कटौती हुई थी। कोरोना वायरस के चलते कच्चे तेल की डिमांड कम हो गई है। ऐसे में कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में 22 सितंबर को पेट्रोल के दाम में नरमी आई है। पेट्रोल के दाम 8 पैसे घटकर 81.06 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। डीजल के दाम 15 घटकर 71.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में मामूली गिरावट आई है। पेट्रोल के भाव 8 पैसे घटकर 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के भाव 14 पैसे घटकर 77.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में भी आज पेट्रोल के दाम में थोड़ा अंतर आया है। पेट्रोल के दाम 7 पैसे घटकर 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 14 पैसे घटकर 74.80 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम में थोड़ा नरमी देखने को मिल रही है। पेट्रोल के दाम 7 पैसे घटकर 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 13 पैसे घटकर 76.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल लगातार छठवें दिन तो पेट्रोल तीन दिन बाद हुआ सस्ता