मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। उनके पोस्ट खूब पढ़े जाते हैं। उन्होंने फिर से एक पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। कृति सेनन के इस पोस्ट को फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कृति सेनन ने लिखा, पहले वो आपके लिए लड़ते हैं, फिर वे आपस में लड़ने लगते हैं। यह एक ऐसी मुश्किल घड़ी है जिसे रोका नहीं जा सकता है। और अब यह सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया है, उनके लिए हो गया है, शायद पहले भी यह उन्हीं के लिए था। कृति सेनन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है। उनके इस पोस्ट को 4 लाख 59 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। फैन्स इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। फैन्स उनके पोस्ट को दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़कर देख रहे हैं।
कृति सेनन आखिरी बार फिल्म ‘हाउसफुल 4’ और ‘पानीपत’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ‘हाउसफुल 4’ में जहां अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई दी थीं तो वहीं ‘पानीपत’ में वह अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इससे इतर हाल ही एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं। कृति की यह फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मिमी’ की शूटिंग के दौरान की थी। ‘मिमी’ के लिए एक्ट्रेस ने करीब 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
कृति यह पोस्ट क्या सुशांत से सम्बंधित है ? वह लिखती है पहले वो आपके लिए लड़ते हैं, फिर आपस में, जिसे रोका नहीं जा सकता