भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में खेसारी के साथ नजर आएंगी श्रुति राव

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के लिए खूबसूरत अभिनेत्री श्रुति राव को अनुबंधित किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने सितंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय व पर्यटन स्थलों की जायेगी। बाबा मोशन पिक्चर प्रालि के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के साथ श्रुति राव की नई जोड़ी दर्शकों में रोमांच पैदा करने वाली होगी। वहीं, श्रुति इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और कहती हैं कि यह उनके लिए बेहद अहम फ़िल्म है, क्योंकि एक शानदार पटकथा के साथ दिग्गजों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा।
यह मेरे लिए बेहद जरूरी है। खेसारीलाल यादव के साथ फ़िल्म करना आज हर किसी का सपना होता है। मुझे ये मौका मिला है, तो मैं कोशिश करूंगी अपना बेस्ट दूं। लिट्टी चोखा जितना स्वादिष्ट होता है, उम्मीद करती हूं कि इस फ़िल्म का जायका भी दर्शकों को उतना ही पसंद आये। हम सभी अपना बेस्ट देने को तैयार हैं। गौरतलब है कि फिल्म लिट्टी चोखा के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा।
इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। क्योंकि लिट्टी चोखा शब्द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। सामाजिक मुद्ददे पर आधारित इस फिल्म में मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश जैसे बड़े एक्टर भी होंगे। बता दें कि बिहार व उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ती इस फिल्म में श्रुति राव विशेष किरदार में आकर्षक लुक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म सह निर्मात्री अनिता शर्मा व सह निर्माता पदम सिंह हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *