बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो 100 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले पहले यूरोपीय खिलाड़ी बने

नई दिल्ली,पुर्तगाल के कप्तान और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 100 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले विश्व के दूसरे और यूरोप के पहले फुटबॉलर बने हैं। इससे पहले ईरान के अली दाई के नाम 100 गोल का रिकार्ड था। रोनाल्डो ने 165 मैचों में अपने अंतरराष्ट्रीय गोल का शतक पूरा किया है। रोनाल्डो ने स्वीडन के खिलाफ हुए यूईएफए नेशंस लीग मैच में दो गोल कर यह अहम उपलब्धि अपने नाम की है। इसी के साथ ही अब उनके नाम 101 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गये हैं। पुर्तगाल ने यह मैच 2-0 से जीता है। रोनाल्डो ने अपना 100वां गोल फ्री-किक के जरिए किया। फ्री-किक के जरिये यह उनके करियर का 57वां गोल था। उन्होंने पुर्तगाल के लिए फ्री-किक से 10 गोल किये हैं जबकि बाकी के 47 गोल अलग-अलग क्लबों के लिए किये हैं।
इस स्टार खिलाड़ी ने अपने 100 में से 17 गोल मैत्री मैचों में किए हैं। उन्होंने लिथुआनिया के खिलाफ सात, स्वीडन के खिलाफ छह, अंडोरा, अर्मेनिया, लाटविया और लक्जमबर्ग के खिलाफ 5-5 गोल किए हैं। रोनाल्डो के नाम छह हैटट्रिक भी हैं। रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप में सात जबकि यूईएफए यूरो में नौ गोल किए हैं। रोनाल्डो के बाद सबसे अधिक गोलों के मामले में भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री का नंबर आता है। छेत्री के नाम 72 गोल हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद लियोनल मेसी ने 70 अंतरराष्ट्रीय गोल किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *