यूपी कैडर के आईएएस सुशील मौर्य की कोरोना से मौत

लखनऊ, राजधानी स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजी पीजीआई) के कोविड अस्पताल में भर्ती आईएएस अधिकारी एवं विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य का सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर अगस्त में पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। आईएएस मौर्य मूलरूप से जौनपुर के निवासी हैं। 1994 बैच के पीसीएस अफसर तथा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में एसडीएम, एडीएम, सीडीओ आदि पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *