यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। गृह विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राम कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन लखनऊ को अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, लखनउ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इलामारन जी. (अपर पुलिस अधीक्षक, आजमगढ) को गौतमबुद्ध नगर में अपर पुलिस उपायुक्त, गोपाल कृष्ण चैधरी (अपर पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर) को अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ तथा मोहम्मद मुश्ताक (अपर पुलिस अधीक्षक, वाराणसी) को आगरा में रेलवे का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा पीवी रामाशास्त्री (अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान) को पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है जबकि आनंद कुमार (पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) को पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *