यूपी के आजमगढ़ में ग्राम प्रधान की हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी फूंकी

आजमगढ़,उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के बाँसगांव में ग्राम प्रधान की हत्या करने की घटना सामने आई है। ग्राम प्रधान की हत्या से नाराज भीड़ ने पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। वहीं भीड़ ने कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के तहत बांस-गांव में प्रधान को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण इकट्ठे हो गए और उन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की। स्थानीय पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल से बाहर होने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से अतिरिक्त फोर्स बुलाई। तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *