जबलपुर, जबलपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से हालात बिगड़ते ही जा रहे है. गुरूवार को ३ और शुक्रवार को १ व्यक्ति की मौत होने से कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 48 पर पहुंच गई है।मेडीकल कालेज द्वारा जारी चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार फूटाताल निवासी 65 वर्षीय पुरुष को 11 अगस्त को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था,जहां उनका सैंपल को लिया गया. जिसकी रिपोर्ट 12 अगस्त को पॉजिटिव आई थी।मरीज को 3 दिन से बुखार और 1 दिन से साँस लेने में तकलीफ की शिकायत थी,उन्हें कोविड सस्पेक्ट आईसीयू में भर्ती किया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हे कोविड पॉजिटिव आईसीयू में शिफ्ट किया गया. उन्हें विक्टोरिया अस्पताल से रेफर किया गया था।हालत गंभीर होने के कारण उन्हे क्रिटिकल केयर में मॉनिटर किया गया, साथ ही शौक, निमोनिया का इलाज दिया गया और हाइ फ्लो पर आक्सीजन दी गयी, लेकिन उनके शरीर में आक्सीजन की मात्रा नहीं बढ़ी और उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी 13 अगस्त को शाम 7.30 बजे हो गयी। वहीं इससे पहले गुरूवार सदर निवासी 60 वर्षीय पुरुष, प्रेमनगर बेलबाग निवासी 62 वर्षीय महिला तथा हनुमानताल क्षेत्र में रहने वाले युवक उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई थी. इसके बाद शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 48 पर पहुंच गई है।
जबलपुर में कोरोना संक्रमण से 48 वीं मौत