चिराग ने सुशांत केस में सीएम नीतीश से फोन पर चर्चा में कर की सीबीआई जांच की मांग

पटना, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंगलवार को फोन पर बात की। नीतीश कुमार के साथ लगभग दस मिनट बातचीत के दौरान चिराग ने सुशांत खुदकुशी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
वहीं लोक जन शक्ति पार्टी की विधान परिषद सदस्य व सुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह का कहना है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बिहार सरकार को सीबीआई जांच की सिफारिश कर देनी चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भी कहा था- सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में लोगों की सीबीआई जांच की मांग जायज है। उन्होंने कहा था कि मुंबई पुलिस ने मामले में कुछ भी नहीं किया। आरके सिंह के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस केस को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया था, मगर उद्धव ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *