लखनऊ, उप्र में बीते 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के चलते 30 और लोगों की मौत हो गयी। जिसके साथ ही सूबे में मरने वालो का आकड़ा 1456 पहुंच गया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में मरने वालो का आंकड़ा 1456 हो गया है। जबकि 3578 नये मामले सामने आये है, इस तरह यह आंकड़ा करीब 70 हजार तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश सक्रिय संक्रमण के मामले 26 हजार 204 है जबकि 42 हजार 833 रोगी उपचारित होकर अपने घर लौट चुके है। 26 हजार 227 रोगी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश भर में एक लाख छह हजार 962 टेस्ट किये गये जो अपने आप में एक रिकार्ड है।
यूपी में कोरोना के रेकार्ड टेस्ट, इससे हुई अब तक 1456 मौतें