जयपुर, राजस्थान भाजपा ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर मुकदमा दर्ज करने वाली एसओजी के प्रमुख के महख्यामंत्री अशोक गहलोत के बेटे के साथ कारोबारी रिश्ते हैं।
भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने उक्त आरोप लगते हुए ट्वीट कर कहा कि अधिकारी की पत्नी फेयरमोंट होटल के मालिकों में से एक हैं, क्या सीएम गहलोत सरकार चला रहे हैं या भ्रष्ट व्यवसायी हैं? एसओजी के मुखिया अनिल पालीवाल के साथ सीएम गहलोत के कारोबारी रिश्ते होने के आरोपों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि सीएम अशोक गहलोत का एक तंत्र काम कर रहा है जो विपक्षी नेताओं को फंसाने का काम कर रहा है।
इस तंत्र का मुखिया अनिल पालीवाल को बताया जा रहा है। आरोप लगाया गया है कि अनिल पालीवाल की पत्नी सारिका पालीवाल का संबंध रत्नानंद शर्मा से रहे हैं। वहीं रत्नानंद शर्मा सीएम के बेटे वैभव गहलोत के कारोबारी दोस्त रहे हैं।
इस बीच राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे ने विधानसभा सत्र बुलाने की मांग को लेकर राजभवन में किया जा रहा धरना राज्यपाल की ओर से आश्वासन मिलने के बाद खत्म कर दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री राजभवन की आपत्ति का जवाब दोबारा भेजें तो वे सदन शुरू करने की अनुमति दे देंगे।
भाजपा का आरोप शेखावत पर मुकदमा दर्ज करने वाली एसओजी प्रमुख के गहलोत के बेटे से कारोबारी रिश्ते