भोपाल, मध्य प्रदेश में अब कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार कर गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित मरीजों की संख्या 20,755 तक जा पहुंची है।अब तक इस वायरस के संक्रमण से बचे ग्वालियर-चंबल के इलाकों में भी बीमारी ने तेजी से पैर पसार लिया है। हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ग्वालियर 7 दिन के कर्फ्यू में है।
पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित मरीजों की संख्या 20,755 तक जा पहुंची है। शुरुआती 10,000 मरीज 79 दिन में हुए थे, लेकिन बीते 35 दिन में 10 हजार संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि राहत की बात बस यही है कि प्रदेश में रिकवरी रेट देश में सबसे अच्छी है। रिकवरी रेट वाले टॉप 5 राज्यों में प्रदेश चौथे नंबर पर है। बीते एक महीने में यहां रिकवरी रेट में 4.1 की वृद्धि हुई है।
-भोपाल में 113 पॉजिटिस केस
राजधानी में कोरोना का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन भोपाल में 100 से ज्यादा केस मिले हैं। शुक्रवार को यहां पर 113 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले गुरुवार को भी 135 संक्रमित मिले थे। जबकि छह लोगों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही भोपाल में संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार चला गया है। अब यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 4104 हो गई है। जबकि मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 845 नए मामले सामने आए हैं।
-छह दिन में 6 सौ पार मरीज
भोपाल में गुरुवार के रिकॉर्ड के बाद शुक्रवार को भी सौ से ज्यादा 113 संक्रमित मरीज मिले। इसमें 6 की रिपोर्ट रिपीट पॉजिटिव आई है। इसके पहले रविवार को भी 106 मरीज मिले थे। भोपाल और मध्य प्रदेश में अनलॉक 2 के बाद कोरोना मरीजों में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। यहां पर छह दिन कोरोना के 612 नए पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को 106, सोमवार को 83, मंगलवार को 97 और बुधवार 75, गुरुवार को 135 कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं।
राज्य में हर रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर अभी जो हर रविवार को लॉकडाउन हो रहा है वह जारी रहेगा। मिश्रा ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा है कि मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन का फैसला लिया जाता है। प्रदेश के स्तर पर अभी जो हर रविवार को लॉकडाउन हो रहा है, वो जारी रहेगा। जबकि पूरे प्रदेश में एक साथ लॉकडाउन लगाने का निर्णय अभी नहीं लिया गया है। इस तरह की खबरें निराधार हैं। बता दें कि शुक्रवार को ही सर्वदलीय बैठक में कोरोना वायरस के कारण विधानसभा का मानसून सत्र को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
मप्र में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद 21 हजार के करीब पहुंची