गुना में कलेक्टर और एसपी को हटाने की रणनीति बहुत पहले बन गई थी

गुना, कलेक्टर एस विश्वनाथन और पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को हटाने की रणनीति बहुत पहले से बनाई जा चुकी थी।सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का मामूली मामला दिल्ली तक गूंजा,जिले के दोनों अधिकारियों के तबादला आदेश रातो-रात जारी हो गए।सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान उपजे विवाद से कलेक्टर ने संपूर्ण मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए,एसपी ने एक एसआई,6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया,कब्जा करने वाले गब्बू का जिलाबदर प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा।
अजा व पुलिस डीआईजी का दौरा
अजा कल्याण विभाग के डीआईजी आईपी आरजरिया,डीआईजी ए के पांडे के नेतृत्व में टीम ने जगनपुर चक घटनाक्रम वाली जगह देखी,इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर परिवार से 2 घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की,संभवत आजअपनी रिपोर्ट सीएम को सौंप सकती है।उपचुनाव से पहले दलित वोट बैंक को साधने की लालसा के चलते जिले के 2 बड़े अफसरों की बलि दे दी।
कांग्रेस की टीम जांच करने आज जाएगी
वोट बैंक की राजनीति करने कांग्रेश की टीम भी आज आएगी जिसमें बाला बच्चन पूर्व गृहमंत्री,रामनिवास रावत कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष,फूल सिंह बरैया अनुसूचित जाति के नेता,जयवर्धनसिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री,हीरालाल अलावा विधायक,विभा पटेल पूर्व महापौर भोपाल, यह सभी नेता आकार आज अपने वोट बैंक की राजनीति चमकाएंगे।
सरकारी भमि-दो विभाग हुए आमने-सामने
जगनपुर चौक पर मौजूद जो सरकारी जमीन मॉडल कॉलेज के लिए आवंटित की गई थी उसको राजस्व की टीम ने वर्ष 2019 में अतिक्रमण मुक्त कराकर शिक्षा विभाग को सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *