उज्जैन, प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन आए शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने यहां शिव शक्ति यज्ञ में आहुतियां भी दी। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पतन में भाजपा का कोई हाथ नहीं है भाजपा पर लगातार हॉर्स ट्रेडिंग केआरोप लगते रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई में उलझी हुई थी और कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने की चुनौती दे रहे थे ऐसे में उन्होंने इस्तीफे दे दिए और कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ जाने के बाद हमने सरकार बनाने का दावा किया तो इसमें क्या गलत था भाजपा ने कोई हार्स ट्रेडिंग नहीं की है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 24 विधायकों ने अपने पास से इस्तीफा देने के बादभारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, कांग्रेस को अपना चिंतन करना चाहिए लगातार उनके विधायकइस्तीफा क्यों दे रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है और अब तो पुराने नेताओं को भी समझ में आने लगा है इसलिए पार्टी सेपद छोड़ रहे हैं।कोविड-19 कोरोना संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि एक समय हमें लगा था इंदौर-उज्जैन हमारे हाथ से गया लेकिन राज्य सरकार द्वारा किए गए इंतजामों और यहां के प्रशासनिक पुलिस एवं चिकित्सा अमले की मेहनत से दुसरे राजयों की तुलना में बहुत अच्छी स्थिति में आ गए हैं।हमारा रिकवरी रेट काफी बढ़ा है। आने वाले समय में भी हम कोरोना का डटकर मुकाबला करेंगे,चिंता जैसी कोई बात नहीं है। नेपानगर विधायक के इस्तीफे को लेकर उनका कहना था कि मुझे यहीं पर आपने ही यह बताया है।कांग्रेस एक डूबता जहाज है।गुना मामले में उनका कहना था घटना निंदनीय है हमने त्वरित कार्रवाई की है। कांग्रेस व्यर्थ का बवाल मचा रही है।मैं कमलनाथ से पूछना चाहता हूं कि जनवरी माह में जब कांग्रेस की सरकार थी तब सागर में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को घर में घुसकर जिंदा जला दिया गया था तब कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं कि,धार में पत्थरों और लाठियों से कुचलकर माब लिचिंग में हत्या हुई तब कांग्रेस क्यों चूप थी? ऐसी कई घटनाएं कांग्रेस शासन में हुई जिसमें अजा वर्ग, किसानों, और गरीब वर्ग के लोगों पर अत्याचार हुआ।सरकार में रहते काग्रेस ने कार्रवाई नहीं की।श्री महाकाल मंदिर में गैंगस्टर विकास दूबे के पकड़ाने के बाद कांग्रेस के मंदिर शुद्धिकरण को लेकर वे बोले की कांग्रेस सदैव से ढकोसला करती रही है जबकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा विकास दूबे को यहीं से पकड़ा गया।
कांग्रेस अपनी लड़ाई में उलझी रही कमलनाथ ने दी सड़क पर उतरने की चुनौती इससे हुआ कांग्रेस का पतन भाजपा का कोई हाथ नहीं-शिवराज