भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ज्वाइन करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ में उन्हें प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में प्रचार-प्रसार हेतु प्रादेशिक समन्वयक प्रभारी भी बनाया गया है। मसानी संबंधित सभी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने में कांग्रेस जनों से समन्वय स्थापित करने में अपना सहयोग देंगे।
कमलनाथ ने संजय सिंह मसानी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर सौंपी समन्वयक की जिम्मेदारी