मप्र कांग्रेस के विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए

भोपाल, मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी से विधायकों का दामन छोडऩे की संख्या बढ़ती जा रही है। मार्च में 22 विधायकों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होन के बाद अब टीकमगढ़ के बड़ा मलहरा से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भी भाजपा में आ गए हैं। इसके पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके करीबियों को निशाने पर लिए जाना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पार्टी के और विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। ऐसे में उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी घमासान बढ़ गया है।
दिसंबर 2018 में हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी (मुन्ना भैया) ने भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव को शिकस्त दी थी। 2003 में पहली बार उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं तब वह मलहरा सीट से ही विधायक चुनी गईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *