आया टकाटक उसमें आप बना सकेंगे फनी वीडियो

नई दिल्ली, टिकटॉक ऐप के प्रतिबंध के बाद टकाटक ऐप आ गया है जो टिकटॉक की तरह ही है जो यूजर्स को वीडियो बनाने की सुविधा देता है। यहां यूजर्स फन वीडियो बना सकते हैं, देख सकते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं। यह ऐप भी यूजर्स को वीडियो की अलग-अलग सर्विस जैसे, डायलॉग डबिंग, कॉमेडी, गेमिंग, डेआईवाई, फूड, स्पोर्ट्स, मेम्स की सुविधा देता है। इसे यूजर्स गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह ऐप यूजर्स को ट्रेंडिंग और शॉर्ट फनी वीडियो को ब्राउस करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यूजर्स 10 हजार के करीब स्टेटस वीडियो देख सकते हैं। एडिटिंग फीचर का इस्तेमाल कर यूजर्स क्रिएटिव वीडियो बना सकते हैं और इसे ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा ब्यूटी कैम ऑप्शन के तहत ब्यूटी इफेक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो एडिटर ऑप्शन की मदद से अलग-अलग वीडियो को एकसाथ जोड़ सकते हैं और टाइमिंग को अजस्ट कर सकते हैं। इन तमाम फीचर्स के साथ-साथ यूजर्स को म्यूजिक लाइब्रेरी का भी एक्सेस मिलता है। लैंग्वेज की बात करें तो हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड, मलयालम, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी और इंग्लिश जैसी भाषाओं में यूजर्स को क्रिएटिव कंटेट बनाने का मौका मिलता है। वे अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं और बहुत आसानी से वीडियो तैयार कर सकते हैं। टिकटॉक की जगह लेने पिछले दिनों इंस्टाग्राम ने भारत में शॉर्ट वीडियो फीचर रील्स को लॉन्च किया। इसमें यूजर्स को टिकटॉक जैसा वीडियो बनाने का मौका मिल रहा है। यहां यूजर्स 15 सेकंड का वीडियो बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *