लॉकडाउन के दौरान पार्थ समथान भी हुए थे डिप्रेशन का शिकार

मुंबई. बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कुदकुशी के बाद कई हस्तियों ने डिप्रेशन पर खुलकर बात की। इस बीच टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में अनुराग बासू का लीड रोल प्ले कर रहे पार्थ समथान ने भी खुलासा किया है कि लॉकडाउन के दौरान वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इस बात का खुलासा करने के बाद अब पार्थ ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर पार्थ समथान ने अपने फैंस को उस वक्त चौका दिया था जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी डिप्रेशन के खिलाफ लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टी स्टोरी अपडेट की, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो रहा हूं। जल्द मिलते हैं’। ये नोट उन्होंने अपनी बालकनी की एक तस्वीर पर लिखा है।
हाल ही में पार्थ ने लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन का शिकार होने की बात का खुलासा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- ‘मैं अपने दोस्तों, फैंस और उन सभी प्यार करने वालों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने एक पॉजिटिव और अच्छा इंसान बनने में मेरी मदद की। आप सभी का बहुत शुक्रिया।’ पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘हां, लॉकडाउन के दौरान मुझे डिप्रेशन और दुख के पलों का सामना करना पड़ा। लेकिन, यह वे पल हैं, जो हमें और मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने में मदद करते हैं। ताकि, जब एक दिन यह महामारी खत्म हो तो हम फिर से दुनिया का सामना करने के लिए तैयार रहें।’
मालूम हो कि हाल ही में पार्थ समथान प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के आरोपों के चलते भी सुर्खियों में रहे हैं। दरअसल, विकास गुप्ता ने पार्थ समथान पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बाइसेक्शुअल होने का खुलासा करते हुए प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान पर आरोप लगाया था कि दोनों के साथ उनका अफेयर रह चुका है। वर्कफ्रंट की बात करें तो पार्थ समथान, एकता कपूर के मशहूर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की शूटिंग के लिए सेट पर वापस लौट चुके हैं। इस शो में ‘प्रेरणा’ का किरदार अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *