बिहार के भागलपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

भागलपुर, जिले के नाथनगर के मसुदनपुर टीओपी क्षेत्र के एसआई विपिन यादव अपने दल-बल के साथ दुष्कर्म के आरोपी काशी तांती और मन्नू तांती को गिरफ्तार करने के लिए महमतपुर पहुंची हुई थी। बताया जा रहा है कि परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस से ही भीड़ गयें।
परिजनों के उग्र रूप को देख कर पुलिस भी वापस लौट गई। इसी दौरान आरोपियों के परिजनों ने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों पर पुलिस का खबरी होने का आरोप लगाकर उन लोगों पर पथराव कर दिया। इस पथराव में दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल में जारी है। घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर के सर्कल इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन, मधुसूदनपुर ओपी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार और ललमटिया ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बड़ी संख्या में पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को खदेड़ दिया।
इंस्पेक्टर सज्जाद हुसैन ने स्थिति नियंत्रण में होने कि बात कही है। उन्होंने जांचोपरांत सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *