उप्र के काबीना मंत्री मोती सिंह निकले कोरोना संक्रमित

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लक्षण के आधार पर सिविल अस्पताल में जांच कराई गई थी। यहां ट्रूनेट मशीन से जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी आरटी पीसीआर से भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल मंत्री के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। लक्षणों के आधार पर जांच कराई जाएगी। वहीं सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी पक्की जांच के लिए नमूना भेजा गया है। ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *