मुंबई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवरस पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने घर पर ही योग कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी अपनी ढाई साल की बेटी इनाया नाओमी खेमू का एक लाजवाब वीडियो शेयर किया है। जिसमें इनाया ने बहुत से ऐसे कठिन योगासन किए हैं, जो लगातार अभ्यास के बाद ही किए जा सकते हैं। वे भी बच्चे तो शायद ही इन्हें करते हों। सोहा ने वीडियो शेयर करने के साथ मैसेज लिखा कि, ‘शुरुआत करने के लिए कोई भी समय जल्दी नहीं होता।’ उनके मैसेज का मतलब यह है कि यदि ढाई साल की छोटी बच्ची अभी से योग कर सकती है तो वे भी योग की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, इनाया के पापा कुणाल खेमू ने भी एक फोटो शेयर की है। इसमें इनाया अपने पापा के पीठ पर बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल, कुणाल ने योग दिवस और फादर्स डे साथ-साथ मनाया है। इस तस्वीर के साथ कुणाल ने लिखा कि ‘योग दिवस और फादर्स डे जब एक दिन होता है तो कुछ इस तरह से नजर आता है।’ फोटो में कुणाल ने अपनी बेटी इनाया को पीठ बैठाया है और योगासन कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी कुणाल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे इनाया को योग सीखा रहे थे। इस वीडियो में दोनों ‘ऊं’ का उच्चारण करते नजर आए। बता दें कि कुणाल और सोहा दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और समय-समय पर अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इनाया भी भाई तैमूर की तरह ही लोगों की चहेती है।
सोहा ने ढाई साल की बेटी इनाया खेमू के संग किया योगासन