यूपी सरकार ने गन्ना किसानों को 418 करोड़ रुपये का भुगतान किया

लखनऊ, कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गन्ना किसानों के बकाया 418 करोड़ रुपये उनके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। योगी सरकार का दावा है कि गन्ना किसानों के खाते में 418 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ ही पिछली सभी सरकारों के रिकॉर्ड टूट गए। इसके साथ ही 3 वर्षों में 100325 करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान योगी सरकार ने किया है, जो किसी भी सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में भी नहीं किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण को लेकर शुरू से ही प्रतिबद्ध रहे हैं। 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश में 19 चीनी मिलें बंद हुई थी। जबकि 2012 से 2017 तक 10 मिले बंद हुई, लेकिन मुख्यमंत्री ने 3 साल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मिलों की क्षमता वृद्धि की पुरानी मिलों को चालू कराया और नई मिलो का संचालन किया। प्रदेश में 48 लाख गन्ना किसान हैं। हर मिल से 25 से 40000 किसान जुड़े हुए हैं। हर मिल 8 से 10000 लोगों को रोजगार देती है। लॉकडाउन के दौरान इन मिलों के चलते रहने से इनकी आजीविका में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *