मप्र में पहुंचा मानसून, 20 जिलों में बारिश, 15 जिलों में अलर्ट

भोपाल, मध्यप्रदेश में रविवार को मानसून प्रवेश कर गया है। बैतूल में मानसून की पहली बारिश से बीते 24 घंटे में 15 मिमी पानी बरस गया। इंदौर में 34.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में मानसून की दस्तक के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में सबसे ज्यादा 100 मिमी बारिश हुई। मानसून की दस्तक के बाद मौसम केंद्र ने प्रदेश के 15 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजधानी में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मानसून की दस्तक के बाद राजधानी के मौसम में भी बदलाव दिखा। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक दो दिन बाद मानसून राजधानी पहुंच सकता है। मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में मानसून सेट हो गया है। यह अब साउथ ईस्ट के बैतूल और सिवनी को छूते हुए छाीसगढ़ और बिहार से आगे बढ़ रहा है।
इन जिलों में हुई बारिश
शनिवार-रविवार को प्रदेश के 19 जिलों में जमकर बारिश हुई। मानसून की दोनों शाखाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में च्यादा सक्रिय हैं। इसके अलावा 19 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर एक सियर जोन बना है। पिछले 24 घंटे में छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में सबसे ज्यादा 100 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, हरदा में 60 मिमी, देवास जिले के खातेगांव में 60 मिमी, झाबुआ जिले के मेघनगर में 74 मिमी तक पानी गिरा। प्रदेश के 19 जिलों के ज्यादातर इलकों में जमकर बारिश हुई।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, और सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट। इन जिलों के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। इसके अलावा रीवा, सागर और भोपाल में भी बारिश की संभावना है, जबकि ग्वालियर और चंबल संभागों में कहीं-कहीं पानी गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *