मेरठ,मेरठ में बेटी और चाचा ने मिलकर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चाचा से अवैध संबंध का विरोध करने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि बेटी ने अपने चाचा के साथ मिलकर अपने पिता की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पेट्रोल डालकर लाश को जला दिया गया था। इसके बाद दोनों फरार हो गए और हरिद्वार में शादी कर साथ रहने लगे। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 28 दिसंबर 2018 को हुए आशीष हत्याकांड में उसकी बेटी दीपा और भाई अजय का हाथ था। दरअसल, पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद बेटी दीपा पिता आशीष के साथ रिठानी में एक किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान दीपा और उसके चाचा के बीच अवैध संबंध कायम हो गया, जिसका विरोध आशीष करता था। एक दिन जब आशीष काम से घर लौटा तो दीपा और अजय को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ तो दीपा ने अजय के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को नाहर में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद घर के बगल में ही खाली प्लाट में शव को पेट्रोल डालकर जला दिया और फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उस्तरे और डंडे से 38 से ज्यादा बार वार की पुष्टि हुई। हत्या के बाद से ही दीपा और अजय फरार चल रहे थे। मोबाइल बंद होने की वजह से पुलिस को उनके लोकेशन का पता नहीं चल रहा था। हालांकि जब चार माह पहले दीपा ने अपनी मां को एक नए नंबर से कॉल किया तो उनका लोकेशन हरिद्वार में मिल गया। दरअसल, दीपा की मां का नंबर सर्विलांस पर था। फिलहाल पुलिस ने तीन दिन पहले दोनों को पकड़ लिया गया।
चाचा के साथ मिलकर बेटी ने ही कर दी थी पिता की हत्या, अब दोनों गिरफ्तार किये गए