नया शेड्यूल आया शुरू होने से पहले इंडिगों ने रद्द की जबलपुर से दिल्ली की विमान सेवा

जबलपुर, विमान सेवाओं में जबलपुर को एक और झटका लगा है। इंडिगो ने दिल्ली से जबलपुर आने वाली विमान बंद कर दी है। इंडिगो जो जबलपुर से दिल्ली तक सीधी विमान सेवा शुरू करने वाला था, उसे भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब सीधे दिल्ली जाने के लिए केवल एयर इंडिया और स्पाइस जेट की उड़ान ही बची हैं। इंडिगो कोलकाता और हैदराबाद की सीधी उड़ानें भी बंद कर चुका है। इंडिगो ने एक जुलाई से अपनी फ्लाइट्स के शेड्यूल जारी किए हैं।
फ्लाइट का एक जुलाई से जारी शेड्यूल
मुंबई से उड़ान -शाम 4.15 बजे
जबलपुर पहुंचेगी -शाम 5.55 बजे
जबलपुर से उड़ान -शाम 6.25 बजे
मुंबई पहुंचेगी -रात 8.00 बजे
ये उड़ान होनी थी शुरू
इंडिगो ने दावा किया था कि वह जबलपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट संख्या 6ई 2018 को संचालित करेगा। यह उड़ान जबलपुर से सुबह 8.50 बजे रवाना होगी, जो सुबह 10.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
अब ऐसा होगा सफर
जबलपुर से मुंबई फिर दिल्ली
दिल्ली से मुंबई फिर जबलपुर
जबलपुर से मुंबई फिर हैदराबाद
हैदराबाद से मुंबई फिर जबलपुर
मुंबई से होकर आएंगे और जाएंगे विमान
इंडिगो ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसके तहत इंडिगो शाम को मुंबई रवाना होने वाली फ्लाइट्स से मुंबई समेत दिल्ली और हैदराबाद के यात्रियों को ले जाएगा। जिसके बाद मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए उन्हें आगे भेजा जाएगा। जानकारों की माने तो इंडिगो 180 सीटर एयरबस इस रूट पर संचालित करेगा।
दिल्ली से आने वाली उड़ान भी बंद
लॉक डाउन के पहले इंडिगो की एक सीधी फ्लाइट रोजाना फ्लायर्स को दिल्ली से जबलपुर लेकर आती थी। इसके बाद यह उड़ान मुंबई की ओर जाती थी। लेकिन इंडिगो ने इस उड़ान को भी बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *