व्हाइट हाउस के पास अश्वेतों का विरोध प्रदर्शन, कर्फ्यू लगाया गया, बंकर में गए ट्रंप

वॉशिंगटन, जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अश्वेतों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। अमेरिका के 30 शहर हिंसा की आग में झुलस रहे हैं। इसकी आंच व्हाइट हाउस तक पहुंच गई। राजधानी वाशिंगटन में मामला इतना बिगड़ गया कि मेयर ने रात को 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। वहीं, व्हाइट हाउस के पास लगातार तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। व्हाइट हाउस के पास प्रदर्शन कर रही भीड़ ने एक कूड़ेदान में आग लगा दी और पुलिस से धक्का मुक्की भी की। मामला इतना बिगड़ गया कि सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में बने सुरक्षात्मक बंकर में लेकर चले गए। हालांकि मौके पर पहुंची वॉशिंगटन पुलिस ने व्हाइट हाउस के आसपास से उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इास बीच कई शहरों में लूट भी शुरू हो गई है।
सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने पहनी दंगारोधी पोशाक
रविवार को भी व्हाइट हाउस के पास बिगड़े हालात के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेडऩे के लिए सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को रॉयट गियर (दंगारोधी पोशाक) पहनना पड़ा था। बता दें कि अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद से ही अमेरिका के कई शहरों में शुक्रवार से हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। इनमें से कुछ प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया और पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग शहरों में जारी हिंसा के लिए देश के वामपंथ को जिम्मेदार ठहराया है। दंगाई निर्दोष लोगों को डरा रहे हैं, नौकरियों को नष्ट कर रहे हैं, बिजनेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं और बिल्डिंग्स को जला रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड की याद को दंगाइयों, लुटेरों और अराजकतावादियों ने बदनाम किया है।
ट्रंप बोले- आंदोलन हुआ हाइजैक
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि त्रद्गशह्म्द्दद्ग के लिए शुरू हुए आंदोलन को हाइजैक कर लिया गया है और अब उन्होंने ऐसे लोगों को आतंकवादी घोषित करने का फैसला किया है। ट्रंप ने ट्वीट करके कहा है कि अमेरिका अंटीफा को आतंकवादी संगठन करार देगा। ट्रंप ने हिंसा के पीछे वामपंथी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है जिन्हें आमतौर पर एंटीफा कहा जाता है।
अमेरिका के 25 शहरों में कफ्र्यू
अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की बीच सड़क पुलिस हिरासत में मौत के बाद से अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन 25 शहरों तक पहुंच गए हैं। अब तक 22 शहरों में कम से कम 1,669 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता, फैलेगा कोरोना
शनिवार को हिंसा न्यूयॉर्क से लेकर टुल्सा और लॉस एंजिलिस तक फैल गई। दुकानों में लूटपाट की जा रही है। उधर, बिना मास्क बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से स्वास्थ्य विशेषज्ञों में चिंता पैदा हो गई है कि इससे कोरोना फैल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *