भोपाल, भोपाल और हबीबगंज स्टेशन से शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस व जनशताब्दी एक्सप्रेस के अलावा अप-डाउन की 22 ट्रेनें गुजरेंगी। ये सोमवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेंगी और अगले दिन सुबह तक इन दोनों स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। दूसरे स्टेशनों से आने वाली भी सबसे पहली ट्रेन जनशताब्दी एक्सप्रेस होगी। दरअसल, यह जबलपुर से चलकर 11 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। शाम को 7.40 बजे मंगला एक्सप्रेस आएगी, जो भोपाल में रुकेगी। इन ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भोपाल व हबीबगंज रेलवे स्टेशन रविवार शाम से ही तैयार हैं। यात्रियों को वॉस बेसिन में हाथ साफ करने होंगे, फिर प्रवेश दिया जाएगा।
आज ये ट्रेनें भोपाल से होकर गुजरेंगी
कुशीनगर एक्स. गोरखपुर से एलटीटी मुंबई
कामायनी एक्स. वाराणसी से एलटीटी मुंबई
भोपाल एक्स. हबीबगंज से हजरत निजामुद्दीन
पुष्पक एक्स. लखनऊ से मुंबई सीएसटी
मंगला-लक्ष्यदीप एक्स. हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम
सचखंड एक्स. अमृतसर से हुजूर साहेब नांदेड़
गोरखपुर-एलटीटी एक्स. गोरखपुर से एलटीटी मुंबई
गोवा एक्स. हजरत निजामुद्दीन से वास्कोडिगामा
जनशताब्दी एक्स. हबीबगंज से जबलपुर
तेलंगाना एक्स. नई दिल्ली से हैदराबाद
दूरंतों एक्स. सिकंदराबाद से निजामुद्दीन
संपर्क क्रांति एक्स. निजामुद्दीन से यशवंतपुर
एपी एक्स. नई दिल्ली से विशाखापट्टनम
भोपाल और हबीबगंज के रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए तैयार, आज शाम से शुरू हो जाएगी ट्रेनों की आवाजाही