भोपाल, एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 631/632 हर मंगलवार एवं शुक्रवार को मुंबई-भोपाल रूट पर चलेगी। शुक्रवार यानि 29 मई को यह उड़ान शाम 7.25 बजे भोपाल आएगी। रात्रि 9.25 बजे उड़ान वापस मुंबई रवाना होगी। इसमें शुरूआती किराया 2500 रूपए तक होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी में एयर ट्रैफिक धीरे-धीरे बढ़ेगा। एयर इंडिया ने दिल्ली उड़ान को नियमित रूप से चलाने के साथ ही फिलहाल मुंबई तक सप्ताह में दो दिन उड़ान चलाने का निर्णय लिया है। मुंबई उड़ान 29 मई से शुरू होगी। यह हर मंगलवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। वहीं इंडिगो 2 जून से हैदराबाद उड़ान शुरू कर रहा है। भोपाल में एयर ट्रैफिक की शुरुआत 25 मई को दिल्ली की दो उड़ानों के साथ हुई थी। इस दिन मुंबई एवं हैदराबाद उड़ान का संचालन भी होना था, लेकिन स्लॉट नहीं मिलने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। इंडिगो ने हैदराबाद तक डायरेक्ट उड़ान में 2 जून से बुकिंग शुरू की है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को चलेगी। यह उड़ान हैदराबाद से भोपाल शाम 5.10 बजे आएगी। भोपाल से हैदराबाद के लिए शाम 5.40 बजे टेकऑफ होगी।मंगलवार को भी एयर इंडिया एवं इंडिगो की दिल्ली उड़ानें भोपाल पहुंचीं। मुंबई एवं हैदराबाद उड़ान निरस्त रही। इस बीच एयर इंडिया ने मुंबई एवं इंडिगो ने हैदराबाद उड़ान में बुकिंग शुरू कर दी है।