कलेक्टर-एसपी के बाद अब उज्जैन नगर निगम के आयुक्त भी हटे

उज्जैन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर के बाद नगर निगम के आयुक्त ऋषि गर्ग को भी सरकार ने हटा दिया है। कोरोना संक्रमण के दौरान हॉटस्पॉट बने उज्जैन में लगातार शीर्ष पदों के अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर के पद पर अपर कलेक्टर क्षितिज सिंघल को नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
ऋषि गर्ग को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है, कोरोना संक्रमण के लगातार फैलने के कारण शासन ने पहले कलेक्टर शशांक मिश्रा उसके बाद पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर को हटाया था। उज्जैन में केंद्रीय स्वास्थ्य टीम भी आकर जांच कर चुकी है। लेकिन स्थिति संभल नहीं रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *