देश में दो महीने से बंद हवाई सेवाएं 25 मई से फिर शुरू होंगी

नई दिल्ली, लॉकडाउन की वजह से करीब दो महीने से देशभर में हवाई सेवाएं बाधित हैं।दो माह बाद 25 मई से एक बार फिर उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, जिसकी जानकारी खुद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि 25 मई 2020 से उड़ानें शुरू की जाएंगी। ये भी कहा है कि सभी एयरपोर्ट और एयर लाइन कंपनियां 25 मई से उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहें। हालांकि, यात्रियों के लिए उड़ान के क्या नियम होगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है और ट्वीट में लिखा है कि इसकी जानकारी अलग से दी जाएगी। कुछ दिन पहले ही हरदीप पुरी ने ट्वीट कर कहा था कि घरेलू विमान सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्र या नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नहीं है। यह मामला राज्यों से भी जुड़ा है, इसलिए हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए उन्हें भी तैयार होने की जरूरत है।
करीब दो महीनों से बंद हैं उड़ानें
कोरोना की वजह से पूरे देश में 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है। उसी समय से कमर्शियल हवाई सेवा पर पूरी तरह रोक है। लॉकडाउन तीन में कई सारी सेवाओं की छूट दी गई, लेकिन प्लेन, ट्रेन, मेट्रो, स्कूल-कॉलेज, मॉल्स जैसे जगहों पर पूरी तरह पाबंदी लॉकडाउन के चौथे चरण में भी है। बता दें कि लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *