गृहस्थ संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी नहीं रहे, अनुयायियों में शोक की लहर

कटनी, गृहस्थ संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी का रविवार को रात 8.25 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गौरतलब है कि दद्दाजी के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह से वीआइपी सहित बड़ी संख्या में शिष्य दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, जनप्रतिनिधि, फिल्म अभिनेता सहित हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी को पैरालिसिस अटैक आया था और उनको इलाज कराने गंगाराम अस्पताल लेकर जाया गया था। वहां के डॉक्टर्स ने शनिवार को कहा कि मेडिकल साइंस में जो भी बेहतर से बेहतर प्रयास हैं वह किए गए हैं और दद्दा जी को घर ले जाना उचित होगा। उसके बाद दद्दाजी को लेकर उनके शिष्य कटनी उनके आश्रम आ गए थे। जहां रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *