कोविड ब्रोज से परेशान हो गई कृति खरबंदा, लॉकडाउन में ब्यूटी सेवाओं की कमी से जूझ रहा बॉलीबुड

मुंबई, कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से सितारे घर में कैद हैं। इसमें सबसे ज्यादा मुसीबत फीमेल एक्ट्रेसेस के लिए हो गई है। क्योंकि वे ब्यूटी सर्विसेज नहीं ले पा रही हैं। सोनम कपूर के बाद अब एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने आइब्रो बढ़ने पर चिंता जताई है। कृति खरबंदा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी परेशानी बताई है। पोस्ट में कृति ने लिखा- बाकी सब तो ठीक है, पर इन आइब्रोज का क्या करेंगे। कृति ने आइब्रो को नया नाम भी दिया है। उन्होंने लिखा कोविड ब्रोज। अब कृति खरबंदा की इस परेशानी से सभी महिलाएं यकीनन ही इत्तेफाक रखती होंगी। बता दें, लॉकडाउन में कृति खरबंदा अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। पिछले दिनों कृति का एक वीडियो सामने आया था जिसमें पुलकित सम्राट कृति की चंपी करते हुए नजर आए थे। वीडियो के कैप्शन में कृति ने लिखा था पहले मैंने उसको चंपक बना दिया और अब वो मुझे चम्पी दे रहा है। थैंक्यू पुलकित सम्राट। उधर, एक लाइव चैट में कृति ने बताया कि उन्हें और पुलकित को अभी लगता है कि दोनों सैटल होने के लिए तैयार नहीं हैं। जहां तक शादी की बात है तो इस बारे में अभी कुछ फाइनल नहीं किया गया है। इस दौरान कृति ने कहा- मुझे नहीं लगता है कि जिंदगी में मुझे अब तक कोई ऐसा मिला है जिसने मेरी पुलकित जैसी फिक्र की हो। पुलकित सम्राट तलाकशुदा हैं। उनका यामी गौतम के साथ अफेयर था। यामी से ब्रेकअप के बाद इन दिनों पुलकित कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *