उज्जैन,वैश्वीक महामारी कोरोना के चलते किसानों और मजदूरों की समस्याओ को लेकर बुधवार सुबह महाकाल शिखर दर्शन कर उज्जैन से भोपाल पद यात्रा कर राज्यपाल को पत्र देने के साथ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पिले चावल देकर मालवा का हाल जानने और सुविधा उपलब्ध कराने की बात को लेकर निकले दोनो विधायक महेश परमार और मनोज चावला सहित वीरेंद्र सिंह, निजाम काजी, सोनू शर्मा, अजीत सिंह को गिरफ्तार कर उज्जैन जैल भेज दिया गया। विधायक महेश परमार ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओ को लेकर उज्जैन से भोपाल पद यात्रा पर निकले नेताओं की गिरफ़्तारी ब्रिटिश राज की याद दिलाता है।मध्यप्रदेश में लोकतंत्र है या तानाशाही का शासन हैं।
जमानत लेने से किया इनकार इधर दोनों विधायकों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर सिंघल भैरवगढ़ जेल पहुंचे और दोनों विधायक को सहित कांग्रेस के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को मुचलके पर रिहा करने की बात कही लेकिन दोनों विधायक और समर्थकों ने जमानत लेने से इनकार कर दिया तथा कहा कि बिना शर्त रिहा किया जाए गिरफ्तार विधायकों और नेताओं को आइसोलेशन वार्ड में भेजा केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में विधायक महेश वर्मा तथा मनोज चावला सहित कांग्रेश के गिरफ्तार नेताओं को रखा गया है वैश्विक महामारी के संक्रमण काल में यहां जो भी के दिलाएगा रहे हैं उन्हें पहले आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है और फौरटाइन करते हुए 14 दिन पश्चात अंदर बैरक में भेजा जाता है
उज्जैन से सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को मालवा दौरे पर बुलाने के लिए पीले चावल लेकर निकले दो कांग्रेस विधायक अरेस्ट