आगरा की केंद्रीय जेल में कोरोना के 10 बंदी मिले पॉजिटिव

आगरा,यूपी आगरा केंद्रीय जेल में 10 बंदियों के कोरोना संक्रमित मिलने से सनसनी फैल गई है। मंगलवार को 12 कैदियों की दूसरी जांच रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद 100 कैदियों को क्वारंटाइन करवा दिया गया। 14 कैदी पहले से ही क्वारंटाइन थे, जिनमें से 10 अब संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को 12 नए केस सामने आने के बाद आगरा में संक्रमितों की संख्या 777 हो गई है। अभी तक 383 कैदी डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि जिले में संक्रमण से अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मालूम हो कि सेंट्रल जेल के मृत संक्रमित बंदी के बैरक में रह रहे 100 लोगों को जेल प्रशासन ने आइसोलेट कर दिया। सेंट्रल जेल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के दिशा निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया। साथ ही जेल स्टाफ के 16 लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।
बता दें झांसी निवासी हत्या के मामले में सजायाफ्ता 60 वर्षीय बंदी को दिसंबर 2019 में सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। 3 मई को हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। संदिग्ध मानते हुए डॉक्टरों ने जब उसकी कोरोना जांच करवाई तो वह पॉजिटिव निकला। 9 मई को कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने मृत बंदी के बैरक में रहने वाले 14 कैदियों को क्वारंटाइन कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *