पीएम मोदी ने किया आत्मनिर्भर भारत अभियान का एलान, 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की सौगात

नई दिल्ली, कोरोना संकट से निपटने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। मोदी ने कहा कि यह पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देगा। इसके साथ ही राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग-रूप, नए नियमों वाला होगा, नियम 18 मई से पहले बताए जाएंगे।
आर्थिक पैकेज पर मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इसमें सभी पर बल दिया गया है। ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, लघु उद्योग और मंझोले उद्योग के लिए हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है।
मोदी के अनुसार ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग के लिए हैं। जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए परिश्रम कर रहा है। ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है।
इस कदौरां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर कहा है ‘ लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह से नए रंग रूप वाला होगा। इसके लिए नए नियम तय किए जाएंगे ताकि बाकी कामों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए लोग दो गज दूरी का भी पालन करें।’ पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के चौथे फेज के नियमों की जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी। उन्होने कहा ‘ सभी एक्सपर्ट्स बताते हैं, साइंटिस्ट बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा बना रहेगा। लेकिन साथ ही, हम ऐसा भी नहीं होने दे सकते कि हमारी जिंदगी सिर्फ कोरोना के इर्द-गिर्द ही सिमटकर रह जाए। हम मास्क पहनेंगे, दो गज की दूरी का पालन करेंगे लेकिन अपने लक्ष्यों को दूर नहीं होने देंगे। इसलिए, लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि नियमों का पालन करते हुए, हम कोरोना से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *