मप्र के 41 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण, 9 जिले रेड जोन में शामिल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बढ़ सकता है लॉकडाउन

भोपाल, मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3629 हो चुकी है। भोपाल में सोमवार को 15 नए केस मिले। इनमें 7 संक्रमित हॉटस्पॉट बने जहांगीराबाद से हैं। इसके अलावा, जीएमसी के दो डॉक्टर संक्रमित पाए गए। अब तक इंदौर में 1935, भोपाल में 795 और उज्जैन में 238 पॉजिटिव हैं। सिवनी और मंडला में 1-1 संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रदेश के 52 में से 41 जिलों में संक्रमण फैल गया है। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिन में सैम्पलिंग बढ़ेगी, इससे इंदौर और भोपाल में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
प्रदेश के रेड जोन में शामिल इंदौर, भोपाल और उज्जैन जिलों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू किया जा सकता है। इंदौर के बाद भोपाल कलेक्टर ने भी लॉकडाउन नहीं हटाने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच आज होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
भोपाल में 15 नए केस मिले
भोपाल में कोरोना के 15 नए केस मिले हैं। इसमें जीएमसी के दो डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 7 संक्रमित केस हॉट स्पॉट बने जहांगीराबाद से हैं। भोपाल में संख्या 795 पहुंच गई है। वहीं, भोपाल में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश के रेड जोन में शामिल भोपाल, इंदौर और उज्जैन जिलों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू किया जा सकता है। इंदौर के बाद भोपाल कलेक्टर ने भी लॉकडाउन नहीं हटाने की बात कही है। भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े का कहना है कि शहर में ग्रीन जोन में भी मरीज मिलने लगे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 17 मई को लॉकडाउन से राहत मिलना मुश्किल है। इसे 30 मई तक बढ़ाया जा सकता है। जिला प्रशासन इसकी तैयारी भी कर रहा है।
देवास में 5 नए पॉजिटिव मिले
देवास में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 5 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। ये मरीज तिलक नगर, कर्मचारी कॉलोनी, शिप्रा, मालीपुरा, वासुदेवपुरा और काशी कुंज कॉलोनी के हैं। अब यहां कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 48 हो गई है। इनमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है। दो मरीज की गिनती इंदौर में की जा रही है। जिले में चार दिनों में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
खरगोन में आठ मरीज
इन दिनों कई जिलों और अन्य राज्यों से मजदूरों का भारी संख्या में अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है। खरगोन में संक्रमण न फैले ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों गुजरात व अन्य स्थानों से आए मजदूरों का सैंपल कराया गया था। एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया कि पूर्व में एहतियात के तौर पर कानापुर के करीब 40 मजदूरों के सैंपल लिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *