मुंबई में जेजे मार्ग पुलिस थाने के एक साथ 26 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए

मुंबई, मुंबई में एक ही पुलिस थाने के 12 पुलिस अधिकारियों समेत 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 12 अधिकारियों समेत ये पुलिसकर्मी जे जे मार्ग पुलिस थाने में तैनात हैं। इन संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को आइसोलेशन में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि इतने सारे संक्रमण के मामलों को देखते हुए लगता है कि जे जे मार्ग पुलिस थाना शहर में संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित थाना है। अब तक मुंबई में अधिकारियों समेत कुल 233 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 3 पुलिसकर्मियों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। उधर मुंबई के कुर्ला में बुधवार को दो पुलिस कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला पुलिस थाने के इन कांस्टेबलों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई और उन दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की उम्र 40-50 वर्ष के करीब है और उनमें से एक ऐरोली में रहता है, जबकि दूसरा नेहरू नगर की पुलिस कॉलोनी में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *