कोरोना को लेकर खाड़ी के देश डॉक्टर और नर्स के लिए भारत से लगा रहे गुहार

नई दिल्ली, कोरोना महामारी से सामना करने के लिए भारत खाड़ी देशों का लगातार सहयोग कर रहा है। इसी कड़ी में खाड़ी के कई देश भारत से डॉक्टर और नर्स की टीम भेजने की मांग कर रहे हैं। भारत इस पर विचार कर रहा है। रमजान के दौरान भारत खाड़ी देशों में खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी जुटा हुआ है। सूत्रों के अनुसार भारत का कोरोना संकट के बीच खाड़ी देशों से लगातार संपर्क बना हुआ है। कुछ खाड़ी देशों ने चर्चा के दौरान कोविड संकट के बाद की स्थिति पर अभी से योजना बनाने पर जोर दिया है। भारत को खाड़ी देशों में बड़े ऊर्जा बाजार के तौर पर भी देखा जा रहा है। रमजान के दौरान भारत की ओर से की जा रही खाद्य आपूर्ति को कई खाड़ी देशों ने सराहा है। साथ ही दवाइयां भेजे जाने पर भारत की सराहना हो रही है। भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के बावजूद ज्यादातर मुस्लिम बहुल देशों से बेहतर समझ बनाई है। भारत की संवेदनशीलता को खाड़ी देश समझ रहे हैं। परस्पर सहयोग का दायरा बढ़ रहा है। भारत ने पहले भी रैपिड रेस्पॉन्स टीम कुछ देशों में मेडिकल सहायता के तौर पर भेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *