मोदी सरकार ने लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें चलाने को दी मंजूरी

नई दिल्ली, लॉकडाउन की वजह से अलग-अलग राज्‍यों में फंसे लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। केंद्र सरकार ने लाखों मजदूरों के लिए स्‍पेशल ट्रेन चलाने की परमिशन दे दी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में इस बारे में फैसला हुआ। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, रेलमंत्री पीयूष गोयल, चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा शामिल रहे। रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन के लिए निर्देश जारी किए हैं।इसमें कहा गया है कि वे राज्‍यों से उनकी डिमांड का पता करें। अगर सबकुछ ठीक रहता है,तब आज-कल में कई और स्‍पेशल ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं।यूपी और मध्‍य प्रदेश ने महाराष्‍ट्र से अपने वर्कर्स को लाने के लिए क्लियरेंस दे दिया है। हालांकि बिहार ने अभी तक रजामंदी नहीं दी है।
लेकिन अब रेलवे के लिए परेशानी ये है कि ट्रेनें चलाने के बाद कहीं स्‍टेशंस पर भारी भीड़ ना जुट जाए।दरअसल पिछले दिनों मुंबई में ऐसी ही अफवाह पर हजारों प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए ब्रांद्रा स्‍टेशन पर जमा हो गए थे। रेलवे को टेंशन है कि अगर दोबारा ऐसा हुआ,तब हालात बेकाबू हो जाएंगे। इतनी भीड़ में सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां उड़ जाएंगी और कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। रेल मंत्रालय ने कहा कि केवल उन्हीं यात्रियों को भेजा जाएगा जिनमें खांसी, सर्दी या बुखार जैसे लक्षण नहीं होगा। भेजने वाले राज्य सरकार को सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडो और अन्य सावधानियों के साथ सेनिटाइज बसों में निर्धारित रेलवे स्टेशन पर बैच में लाना होगा। गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों को राज्य सरकार के हवाले किया जाएगा, जो यात्रियों के स्क्रीनिंग, क्वारंटीन संबंधी सभी की व्यवस्था करें।
कोरोना लॉकडाउन में फंसे लोगों को घर भेजने के लिए शुक्रवार को दूसरी स्पेशल ट्रेन केरल के अलुवा से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी। दक्षिणी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक त्रिवेंद्रम डॉ राजेश चंद्रन ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि रेलवे अपने राज्यों में प्रवासियों को वापस ले जाने का लिए परिवहन का प्रमुख साधन होगा। 1140 यात्रियों की क्षमता वाली एक ट्रेन आज अलुवा से भुवनेश्वर के लिए शुरू हो रही है।
इधर,रेलवे ने सोशल मीडिया पर ट्रेन चलने की खबरों का खंडन करते हुए रेल मंत्रालय ने कहा कि तीन मई 2020 तक देश में सभी यात्री ट्रेन सेवाओं को निलंबित किया है। इस दौरान किसी भी स्टेशन को जनता के लिए नहीं खोला जाएगा, न ही कोई विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेनें चलाने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अपील है कि वे रेलसेवाओं के संचालन पर किसी भी प्रकार की अफवाहों या अटकलों पर ध्यान न दें। फिलहाल ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी आगामी आदेश तक बंद है। ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई निर्णय होने पर ही टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *