लॉकडाउन में मेंटल हेल्थ के लिए, आप क्या क्या कर सकते है जानिये

( डॉ. निधि जैन बुखारिया द्वारा ) कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को अनिश्चितता के भंवर में धकेल दिया है। लगातार आ रही ख़बरें लोगों को बेचैन कर रही हैं। एसे में जरूरत है, मानसिक स्वास्थ्य के लिए कुछ कदम उठाने की। खाली समय को यूं मत जाने दीजिये, और इस लाक डाउन के समय को उपयोग कीजिए।
रोज घर पर ही एक्सरसाइज कीजिए। इससे हमारा शरीर एवं दिमाग स्वस्थ रहता है और बीमारियों हमसे कोसों दूर रहती हैं। इसके साथ-साथ इससे हमारे मस्तिष्क में रक्त का संचार सही ढंग से होता है, जो शरीर में सुकून और शांति पैदा करता है। योगा भी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। (मोबाइल एप्स एवं यूट्यूब पर देख सकते हैं)
दौड़-भाग की इस जिन्दगी में अगर हम कुछ पल सुकून के चाहते हैं, तो आत्मध्यान से बेहतरीन उपाय कोई और नहीं हो सकता। आत्मध्यान से हमारे तन-मन दोनों को काफी सुकून मिलता है। रोज मेडिटेशन कीजिये। यह घबराहट ( एंजाइटी) को कम करेगा।
आप अपना खाली समय डायरी लेखन में लगा सकते हैं। अपने ख़ास पलों को, अपनी तस्वीरों को उसमें कैद कर सकते हैं। लिखना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि कई बार हमारे दिल में ढ़ेर सारे भाव होते हैं, जिन्हें हम किसी से कहने में संकोच करते हैं। आगे चलकर यही भाव स्टैस पैदा करते हैं, एवं हाइपरटेंशन एवं कई मानसिक बीमारियों को पैदा करते हैं। इसलिए अच्छा होगा कि हम अपना खाली समय डायरी लेखन में लगाये। अच्छे दार्शनिको और सफल व्यक्तियों के जीवन से सम्बंधित किताबो को पढ़ कर सकते है। आडियो बुक्स सुन सकते हैं। यूट्यूब पर मोटिवेशनल स्पीकरों को सुन सकते हैं। इससे पोसिटिविटी आएगी, साथ ही नोलेज भी बढेगी।
वर्तमान समय की भाग दौड़ में हम पसंदीदा कार्य (होवी) को करना भूल जाते है या समय निकालना मुश्किल होता हैं।। पर अभी यह एक अच्छा मौका है। कि आपका जो पसंदीदा कार्य हो उसे इस खाली समय मे करें। यह आपको अच्छा अनुभव कराएगा। एवं आपका स्ट्रेस लेविल कम करेगा। जैसे सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, गारडनिंग आदि कर सकते हैं।
कुछ नया सीख सकते हैं। कोई आनलाइन कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। कोई भाषा सीख सकते हैं। पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कुकिंग, डिजाइनिंग आदि सीख सकते है।
प्लानिंग कीजिए: फ्यूचर की, करियर की। अपनी लाइफ के गोल्स सेट कीजिए। सेल्फ एनालिसिस कीजिए। स्वयं को व्यस्त रखें। इससे नकारात्मक विचार कम आएंगें। अपने पेंडिंग काम कर सकते हैं जैसे मोबाइल या कम्प्यूटर डेटा, फोटोस को व्यवस्थित करना; घर की सफाई एवं अरेंजमेंट करना आदि।
व्यस्त जिंदगी से हमारे मित्रो और रिश्तेदारों को हमेशा शिकायत रहती हैं। अभी हम उनसे फोन पर बात कर सकते हैं। सोशलमीडिया पर कांटेक्ट कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से उनका हाल चाल जान सकते हैं,साथ बीते अच्छे पलों को याद कर सकते हैं। अपना मन हल्का कर सकते हैं। अपने बच्चों और परिवार के साथ समय बितायें। उनसे खुलकर बातचीत करें। रिलेशनशिप में आने वाली परेशानियों पर काम करें। बच्चों के साथ गेम्स खेलें। उन्हें कुछ नया सिखाएं। हेल्दी डाइट लें। खानपान पर्याप्त रखें। पूरी नींद लें। कुछ समय छत पर धूप में बितायें। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें। सोशल मीडिया से दूर रहेंगे तो मन शांत रहेगा। भ्रामक खबरों को आगे बढ़ाने से बचें। सरकार और दूसरे भरोसेमंद ज़रियों से मिलने वाली सूचनाओं को ही पढ़ें। जहां तक हो, मनोरंजक और आरामदायक गतिविधियों में व्यस्त रहें।
“हर काली रात के बाद एक उजली सुबह होती है” इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए घर पर रहें एवं स्वस्थ रहें।
हवाई यात्रा के नियम
लॉकडाउन हटने के बाद जब विमान सेवा दोबारा शुरू होगी तो हवाई यात्रियों को अपने साथ हेल्थ सर्टिफिकेट लेकर चलना पड़ सकता है। साथ ही, उन्हें यात्रा के दौरान मास्क, ग्लव्स और डिस्पोजेबल कैप पहनने पड़ सकते हैं और एयरपोर्ट पर उनके शरीर का तापमान भी चेक किया जाएगा। इस तरह के नियम परिवहन के हर साधन में अपनाए जाने चाहिए, क्योंकि खतरा हर जगह रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *