पायल ने घर में पड़े अखबारों से ड्रेस बनाई उसे पहना और पूछा ये ड्रेस कैसी लगी ?

मुंबई, सितारों के बीच सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब चैलेंज भी देखने को मिल रहे हैं, कई सेलेब्रिटीज इन चैलेंज में हिस्सा भी ले रहे हैं। हाल ही में एक ऐसे ही चैलेंज में अभिनेत्री पायल राजपूत भी हिस्सा लेती दिखीं। उन्होंने कुछ समय पहले पिलो चैलेंज लिया था। इस चैलेंज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब उनकी लेटेस्ट तस्वीर जिसमें वो सिर्फ न्यूज पेपर पहने दिखाई दे रही हैं, चर्चा में है। पायल राजपूत ने हाल ही में सिर्फ अखबार पहन कर अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो अखबार की स्कर्ट और स्टाइलिश टॉप पहने हैं और उन्होंने बाकायदा पोज देखकर फोटो खिंचवाई है। इस आउटफिट को उन्होंने ब्लैक रंग की बेल्ट के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने घर में पड़े अखबारों से होममेड ड्रेस बनाई है और सोशल मीडिया पर मौजूद अपने फॉलोवर्स से पूछा है कि उन्हें ये ड्रेस कैसी लगी? अपने पोस्ट में उन्होंने किसी को स्टाइलिंग क्रेडिट भी दिया है।
वहीं पायल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। वहीं इस फोटोज पर उन्हें जमकर प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। कईयों को पायल का ये अंदाज काफी पसंद आया है लेकिन कुछ लोगों को ये काफी फनी भी लगा है। बीते दिनों पायल ने पिलो चैलेंज लिया था जिसमें तकिये को ड्रेस की तरह पहना जाता है। पायल इस पिलो चैलेंज के तहत यलो रंग की तकिया पहन कर फोटो शूट करवाया था। वहीं उनकी ये पिलो चैलेंज वाली तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। पायल भी बाकी सेलेब्रिटीज की तरह ही इन दिनों लॉकडाउन में समय बिता रही हैं। इस दौरान वो इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *