अब प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को घर तक पहुंचायेगी योगी सरकार

लखनऊ, दूसरे प्रदेशों में रह रहें उप्र के मजदूरो को लाने के क्रम में अब तक हरियाणा से 12 हजार से अधिक उप्र वापस लौट चुके है। इन लोगो को इनके गृह जनपद भेज दिया गया है। इसके बाद अब सरकार ने प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी उनके घरों को भेजने की योजना बनाई गयी है।
अपर मुख्य सचिव गृह और सूचना अवनीश अवस्थी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों में 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके उत्तर प्रदेश के श्रमिकों, कामगारों तथा मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये थे। इसी को अमल में लाते हुये शनिवार को हरियाणा राज्य से 2224 मजदूरों को 82 बसों से लाया गया था और रविवार शाम तक 9992 मजदूर 328 बसों से वापस आ गये है। इन मजदूरों को 394 बसों से उनके गृह जनपद पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब इसी तरह प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहे और विश्वविद्यालयों तथा अन्य कालेजों में पढ़ रहे छात्रों को उनके घर भेजने का काम जल्द ही शुरू किया जा रहा है। प्रयाग राज में करीब दस हजार छात्र है इनके लिये 300 बसों की व्यवस्था की गयी है। इन छात्रों को चरणबद्ध तरीके से उनके उनके घर पहुंचाया जायेंगा।
अपर मुख्य सचिव ने कहा हरियाणा से लायो गये इन मजदूरों को उनके गृह जनपद में 14 दिन तक क्वारंटाइन में रखा जायेंगा। इसके लिये बड़ी संख्या में शेल्टर होम को तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये है इनमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाए, भोजन एवं शौचालय की सुचारू व्यवस्था की जाएगी। दूसरे प्रदेशों से वापस लायें गये मजदूरों का क्वारंटाइन समय समाप्त होने के बाद उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिये भी तैयारी करने के निर्देश दिये है। ताकि इन्हे अपने गांव या उसके आसपास ही रोजगार मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *