जबलपुर, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कल शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एनएसए में इंदौर से लाया गया कैदी यहां मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से कल शाम हथकड़ी का ताला तोड़कर फरार हो गया। उसे कोरोनावायरस पाया गया था और इलाज के लिए भर्ती किया गया था। उस पर इंदौर में डाकू और पुलिस पर पथराव करने का आरोप था। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। तमाम आला अधिकारी इस कोरोना पेशेंट कैदी की तलाश में जुट गए। शहर की सभी सीमा पहले से ही सील है। जॉन के सभी जनों को आरोपी की तस्वीर और मैसेज भेज दिए गए। पुलिस अधीक्षक सहित तमाम आला अधिकारी अपराधी की तलाश में जुट गए। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने 10000 रुपये का नगद इनाम भी घोषित कर दिया। बताया गया है कि पिछले दिनों जावेद खान नामक इस युवक को इंदौर से जबलपुर शिफ्ट किया गया था। सेंट्रल जेल के अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने उसकी बीमारी हालत को देखते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया था। उसे तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया था और अगले ही दिन वह कोरोना पॉजिटिव आ गया। उसके बाद उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उससे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। उसका इलाज चल ही रहा था कि रविवार की शाम 4:00 बजे हथकड़ी का ताला तोड़कर अस्पताल से फरार हो गया। बताया गया कि उसकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगाए गए थे लेकिन उन्होंने कोरोना की वजह से उन्हें दूर बैठा था पर फिर भी लापरवाही सामने आ गई। आइसोलेशन वार्ड से निकलकर मेडिकल कॉलेज के बाहर तक के चला गया। इससे कालेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित सिंह सहित तमाम आला अधिकारी और बड़ा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पूरे शहर की पुलिस को इस कैदी की खोजबीन में लगा दिया गया है। पुलिस के साथ स्वास्थ्य कर्मी लगे हुए ताकि वह पकड़ में आ जाए तो कोरोना संक्रमित होने से बचते हुए उसे हिरासत में लिया जा सके। पुलिस को भी पूरे एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर 10000 का इनाम घोषित कर दिया गया है। जिले की सीमा पर लगे सभी सबी चेक पोस्टों को अलर्ट कर दिया गया है।
जबलपुर जोन के सभी एसपी को अपराधी की फोटो सहित पूरी जानकारी भेज दी गई। चप्पे-चप्पे में उसकी तलाश चल रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि लॉक डाउन के चलते यह भाग नहीं सकता कहीं ना कहीं पकड़ा जाएगा। खासकर मंडला और नरसिंहपुर रूट पर उसकी सघन तलाश जारी है।
जबलपुर में इंदौर से आया कोरोना का मरीज जावेद मेडिकल कॉलेज से हुआ फरार