देश में कोरोना वायरस से जंग जीत कर लौटने वालों की संख्या हुई 2000 के पार

नई दिल्ली,भारत में कोरोनावायरस से जंग जीतने वालों की संख्या 2000 के पार हो गई है। शुक्रवार रात 10 बजे तक प्राप्त सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 2006 लोगों ने कोरोनावायरस को परास्त कर घर वापसी कर ली है। अब यह लोग स्वस्थ हैं और देश में सक्रिय 11744 मरीजों में से ऐसे अनेक हैं जो शीघ्र ही स्वस्थ होकर घर लौट सकते हैं। हालांकि देशभर में अभी तक 479 लोगों ने यह जानलेवा बीमारी से अपनी जान गंवा दी है। 14229 लोगों को यह संक्रमण अब तक फैल चुका है।
संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों में शुक्रवार को थोड़ी कमी देखने को मिली वहीं मध्यप्रदेश में अचानक तेजी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। यहां पिछले 2 दिन के भीतर ही संक्रमण के लगभग 400 नए मामले सामने आए हैं और 1310 लोगों को कोरोनावायरस का संक्रमण हो गया है। इनमें से 70 ठीक होने में कामयाब रहे हैं लेकिन 69 लोगों की मृत्यु भी हो गई है। महाराष्ट्र अभी भी 3202 मरीजों के साथ शीर्ष पर है। जिनमें से 194 की मृत्यु हो गई है और 300 ठीक हो गए हैं। इन दोनों राज्यों के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात इस प्रकार कुल 6 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1000 से ऊपर है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में यह संख्या 572 से लेकर 849 तक है। जबकि जम्मू और कश्मीर कर्नाटक केरल में यह संख्या 328 से लेकर 395 तक है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या 211 से लेकर 255 तक है। बिहार में 84, ओडिशा में 60, उत्तराखंड में 40, छत्तीसगढ़ में 36, हिमाचल प्रदेश में 35, असम में 34, झारखंड में 32, चंडीगढ़ में 21, लद्दाख में 18, अंडमान और निकोबार में 12 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। मेघालय में संक्रमण बढ़ कर 9 लोगों तक पहुंच गया है इसके अलावा सात राज्यों में एक लेकर सात तक संक्रमण के मामले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *